Wednesday 6 May 2009

Fashionable high heels

फैशन हील्स
फैशन के हिसाब से अब सैंडल्स की हील्स में भी बहुत वैरायटी आ गई है। ब्लॉक और पेन्सिल हील के अलावा अब कोनिकल और स्पाइकी शेप की हील्स भी बाजार में आने लगी हैं।
साथ ही-
- लुइस हील : ये हील्स पीछे और किनारों की तरफ से मुडी हुई होती हैं।
- एश्ले हील्स : क्यूब्स के समान होती हैं और एश्ले शूज के नाम पर इनका नाम पडा है।
- पेग्ड हील्स : इनसे हर किसी को चलने-फिरने में आसानी रहती है।
- किटन हील्स : बहुत ही आरामदायक होती हैं। आप इसे सारे दिन पहने रह सकती हैं।
- स्पाइरल हील्स : हर युवती की पसंद बनी हुई हैं ये हील्स।
क्या पहनें
अगर आप हाई हील्स पहनने जा रही हैं, तो आप स्टिलेटो पहन सकती हैं। इससे आप आधुनिक दिखेंगी और आपका पॉश्चर भी बॉडी के हिसाब से बदल जाएगा। सारा दिन घर पर आराम से रह सकें इसके लिए किटन हील्स बढिया रहेंगे। आप लंबी दिखें और चलने में भी असानी रहे इसके लिए वेज हील्स का तो कहना ही क्या। अगर आप दुल्हन बनने जा रही हैं, तो लकडी की हाथ से बनी हुई और एक्रिलिक हील्स जो कि कांच की हील का लुक देती हैं पहनें। आप पर बहुत जमेंगी। इनके साथ ही मेटल और स्टील की पतली लेयर से कवर की हुई हील्स को न भूल जाएं। ये आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने में मदद करेंगी और सबसे बढिया तो पॉलीयूरेथेन सोल वाली हील्स पहनें। ये बहुत ही टिकाऊ और मजबूत रहती हैं।
कलर
अब वो जमाना गया जब केवल काली और भूरे रंग की हील्स आती थीं। अब तो आप अपने आउटफिट्स से मिलते-जुलते रंग की हील्स खरीद सकती हैं। कढाई, डेनिम और ग्लिटर वाली हील इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं।
परफेक्ट लुक
- अगर आपने जीन्स पहनी है, तो आप पर स्पाइकी हील्स बढिया लगेंगी।
- पार्टी में केवल वेज हील्स ही पहनें।
- स्कर्ट की लंबाई के हिसाब से आप सैंडल्स या बूट पहन सकती हैं।
- घुटनों से नीचे तक की स्कर्ट पर स्टिलेटो हील्स ज्यादा अच्छी लगती हैं।
- अगर आप लंबी हैं, तो किटन हील्स आप पर खूब फबेगी।
खरीदने से पहले
हाई हील खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें-
- हाई हील के सैंडल्स या जूते आपके पांव में फिट हैं। पहनकर और थोडा चलकर देख लें।
- अपने पांव की शेप के हिसाब से ही हील खरीदें। अगर आपके पांव की शेप जूते की शेप से नहीं मिलती तो, आपको पीठ दर्द ही शिकायत हो सकती है।
- हील की फिटिंग चेक कर लें।
- अगर पतली हील है, तो उस पर मेटल की कोटिंग जरूर होनी चाहिए।
high heels always remain in fashion and their is vast range of heels namely luis heels,Aishley heels,Kitten heels,spiral heels,stiletto heels,acrylic heels and many more..........

No comments: