Tuesday 19 May 2009

yummy food facts

यम्मी फूड फैक्ट!

बैलेंस्ड डाइट क्या है, इसका खुलासा मुश्किल है। खैर इसकी तह में जाने के बजाय क्यों न भोजन संबंधी मजेदार फैक्ट्स के बारे में जानें।
यह स्वाद है बिंदास

स्वाद की कहानी जायकेदार मसालों से शुरू होती है। मध्यकालीन यूरोप में काली मिर्च, लौंग, अदरक, जायफल जैसे गरम मसालें बहुतायत में मिलते थे। 15वीं सदी तक वेनिस का एकाधिकार इन पर बना रहा। मसालों में केसर या जाफरान सबसे महंगा है। लगभग एक पौंड केसर तैयार करने के लिए 70 हजार से लेकर ढाई लाख तक फूलों की जरूरत होती है। प्राचीन मिस्त्र और रोम में इनका प्रयोग परफ्यूम में और डाई के लिए किया जाता था। सातवीं सदी में केसर चीन पहुंचा और बाद में पूरे यूरोप में इसका प्रयोग होने लगा। आज सबसे ज्यादा केसर आयात करने वाले देश हैं ईरान और स्पेन। वैसे भारत के अलावा इसका प्रयोग मिस्त्र, मोरक्को और टर्की में किया जाता है।
सब्जियों में सबसे आम आलू, प्याज और टमाटर सब्जियों की जान हैं। विश्व में सर्वाधिक व्यापक पैमाने पर आलू और टमाटर की ही खेती होती है, लेकिन सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है प्याज। मिस्त्र में करीब पांच हजार वर्ष पूर्व से प्याज सब्जियों में सबसे आम था। यूरोप में भी इसका प्रयोग सबसे आम था। टमाटर लगभग हर रसदार सब्जी में पडता है। लेकिन क्या आप जानते हैं किएक टमाटर से शरीर की विटमिन सी की अस्सी फीसदी तक आवश्यकता पूरी हो जाती है।

कूल-कूल नारियल पानी

नारियल पानी न सिर्फ गर्मी में राहत देता है, बल्कि इसे ब्लड प्लाज्मा के विकल्प के तौर पर भी प्रयोग किया जा सकता है। हरे नारियल में मिलने वाले पानी का पीएच स्तर बहुत आदर्श होता है। यह जीवाणुरहित होता है। इसलिए इसे इमरजेंसी में शरीर में प्लाज्मा के बतौर चढाया जाता है।

वाओ चॉकलेट!

ए गिफ्ट फॉर समवन यू लव... सचमुच चॉकलेट खाने से शरीर में वैसे ही केमिकल्स का स्त्राव होता है, जैसा कि तब होता है, जब आप रोमांटिकमूड में होते हैं। चाय, कॉफी या कोका कोला की तुलना में चॉकलेट में कैफीन कम है। एक औंस की चॉकलेट बार में करीब 6 मिलीग्राम कैफीन होता है तो 5 औंस कॉफी में 40 मिलीग्राम। चॉकलेट में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स कैंसर और ह्वदय संबंधी रोगों से बचाते हैं। इंग्लैंड में 1842 में कैडबरी ने विश्व की पहली चॉकलेट बार बनाई। हालांकि संसार में सर्वाधिक चॉकलेट खाते हैं स्विस लोग। चॉकलेट निर्माता पूरे विश्व की 20 फीसदी मूंगफली व 40 फीसदी बादाम का प्रयोग करते हैं।

आइसक्रीम मोल्ड

आइसक्रीम मोल्डका आविष्कार सैन फ्रांसिस्को के 11 वर्षीय लडके फ्रैंक ने गलती से किया था। 1911 में उसने एक रात स्टर स्टिक के साथ सोडा पाउडर और पानी को मिला कर पोर्च में छोड दिया। उस रात वहां तापमान में रिकॉर्ड गिरावट हुई। अगली सुबह जागने पर उसने पाया कि मिश्रण स्टिक में फ्रीज हो कर आइसक्रीम में बदल चुका था। उसने इसे एप्सिकल कहा। 18 वर्ष बाद उसने इस आविष्कार को पेटेंट कराया और पोपस्किल नाम दिया।

थोडा केचअप ट्राई करो

केचअप यानी गाढे सॉस की शुरूआत हुई थाइलैंड से। 1830 में इसकी बिक्री दवा के बतौर होती थी। इसे बनाने में विश्व में नंबर वन है स्वीडन, दूसरे नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया।

No comments: