Tuesday 9 June 2009

Mole and your personality


गोरे चेहरे पर
तिल हमारे व्यक्तित्व की भी पहचान कराते हैं। शरीर पर इनका रंग, आकार और स्थान कुछ हद तक भाग्य के बारे में भी बता देते हैं।
गोरे चहरे पर काला तिल हो तो किसी की भी सुन्दरता में चार चांद लग सकते हैं। पर सुंदरता के साथ-साथ यही तिल कहीं न कहीं हमारे व्यक्तित्व की पहचान भी कराते हैं। इनका रंग, आकार और स्थान हमारे भाग्य के बारे में भी बताते हैं। आइए जानें क्या बताते हैं ये तिल-
- गहरे रंग का तिल बाधाओं को दर्शाता है।
- ऎसा माना जाता है कि शरीर पर लाल रंग के तिल पूर्व जनम में आपको लगी चोट के निशान होते हैं।
- हल्के रंग के तिल आपकी सकारात्मक और नकारात्मक विशेषताओं को दर्शाते हैं।
- बड़े तिल शगुन को बढ़ाते हैं।
- जिस तिल पर बाल होते हैं उन्हें अच्छा नहीं माना जाता।
तिल की जगह और आपका व्यक्तित्व
ललाट- दाई तरफ का तिल विलक्षण प्रतिभाऔं को दर्शाता है। बाई तरफ का तिल फिजूलखर्ची को और मध्य का तिल प्रेमियों के लिए भाग्यशाली होता है।
गाल पर- दाएं तरफ का तिल स्वस्थ वैवाहिक जीवन की निशानी है।
होंठ- विलासिता की निशानी।
ठोड़ी- संतुष्ट और सफलता का चिह्न माना जाता है।
कान- गंभीरता और विचारशील व्यक्तित्व को दर्शाते हैं।
आंख- ऎसे व्यक्ति मितव्ययी होते हैं।
पलक- अंतर्मुखी और संवेदनशीलता की निशानी है।
आंख के अंदर- ऎसे लोग भावुक होते हैं।
भौहें- दाई तरफ का तिल खुशहाल वैवाहिक जीवन की निशानी है।
मुंह- मुंह के पास में जिसके तिल होता है शादी के बाद उनके भाग्य का उदय होता है। ऎसे लोग धनी होते हैं।
नाक- सफलता और उन्नति की निशानी है।
जबड़ा- शारीरिक रूप से कमजोर।
गर्दन- ऎसे व्यक्ति भरोसेमंद दोस्त होते हैं।
गुद्दी- परिश्रमी लोग होते हैं।
कंधा- जिन लोगों के दाई तरफ तिल होता है वह दृढ़ संकल्पी होते हैं। जिनके बाई तरफ तिल होता है उन्हें गुस्सा जल्दी आता है।
बांह- उत्सुकता इनके व्यवहार में होती है।
कलाई- ऎसे लोग बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं।
कमर- ऎसे लोग रोमांटिक होते हैं।
पेट- सुस्त और स्वार्थीपन को दर्शाता है।
कोहनी- ऎसे लोग विद्वान होते हैं।
नाभि- मनमौजी और मूड़ी मिजाज।
कमर- जिसके दाई तरफ तिल होता है वह व्यक्ति वफादार और ईमानदार होता है।
घुटने पर- इन लोगों का वैवाहिक जीवन सुखी होता है।
पांव- लापरवाह को दर्शाता है।
टखने- ये व्यक्ति स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं।

No comments: