Monday 29 June 2009

Make up Myths


मेकअप करें पर...

मेकअप करने से पहले इस्तेमाल में आने वाली सामग्री की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइए जानें मेकअप से जुड़ी कुछ भ्रान्तियों और सच्चाई के बार में-

भ्रान्ति
सिर में मेहंदी लगाने से बालों का प्राकृतिक रंग खत्म हो जाता है तथा बाल टूटने लगते हैं।
तथ्य
मेहंदी बहुत अच्छी कंडीशनर है। हमेशा अच्छी मेहंदी उपयोग में लाएं। लगाने से पहले मेहंदी को दो-तीन घंटे भिगोएं। यह भ्रान्ति गलत है कि मेहंदी लगाने से बाल टूटते हैं और प्राकृतिक रंग समाप्त हो जाता है।

भ्रान्ति
कच्चा दूध लगाने से चेहरे पर रोए पड़ जाते हैं।
तथ्य
यह पूरी तरह गलत है। कच्चे दूध से त्वचा दाग रहित व मुलायम होती है। चेहरे में कसावट आती है। कच्चे दूध में यदि नमक मिला लिया जाए, तो यह बेहतर क्लींजिंग का काम करता है।

भ्रान्ति
नेल पॉलिश से नाखून मजबूत होते हैं।
तथ्य
यह सच नहीं है। नेल पॉलिश लगी होने से नाखून को ऑक्सीजन नहीं मिलती और उन पर पीलापन आने लगता है। इससे बचने के लिए मेनीक्योर के बाद एक दिन नाखूनों को नेल पॉलिश रिमूवर से साफ करें।

भ्रान्ति
चेहरे पर ब्लीच करने से त्वचा पर कालापन आता है।
तथ्य
ब्लीच जल्दी-जल्दी नहीं करानी चाहिए। दो ब्लीज के बीच कम से कम तीन महीने का अंतर जरूर हो। इसे कराने के बाद धूप में भी न निकलें। बीच-पच्चीच मिनट बाद ही धूप में निकलें, जिससे चेहरे पर कालेपन की भ्रान्ति दूर होगी।

भ्रान्ति
लिपस्टिक लगाने से ऊपरी होंठ के बाल बढ़ जाते हैं।
तथ्य
यह भ्रान्ति पूर्णत: गलत है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ हॉर्मोनल परिवर्तन के कारण कभी-कभी महिलाओं के ऊपरी होंठ पर बाल बढ़ जाते हैं। लिपस्टिक से ऎसा कुछ नहीं होता।

भ्रान्ति
फेशियल से चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाती हैं।
तथ्य
यह भ्रान्ति गलत हैं। नियमित फेशियल चेहरे पर कसाव लाता है। बशर्ते यह अनुभवी विशेषज्ञ से निश्चित अन्तराल पर कराया जाए।

भ्रान्ति
अरीठा लगाने से बाल रूखे हो जाते हैं।
तथ्य
अरीठा की सही मात्रा बालों को मुलायम बनाती है। यदि अरीठा पाउडर में एक चम्मच मेथी पाउडर मिलाया जाए, तो बाल चमकदार बन जाएंगे, रूखेपन से जुड़ी भ्रान्ति पूर्णत: निरर्थक है।

No comments: